Punjab News: दुल्हन ने शादी की रात किया ये कांड, पीड़ित ने की इंसाफ मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला (Patiala) से एक बेहद होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी मैरिज ब्यूरो (Marriage Bureau) के जरिए की, लेकिन अब दुल्हन अपने माता-पिता और बहन के साथ घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर रफ्फू चक्कर हो गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जब परिवार को इसकी भनक लगी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लड़के के परिजन कैमरे के सामने रोते हुए दिखाई दिए और कहा कि मैरिज ब्यूरो ने हमें लूट लिया।

Punjab News: दुल्हन ने शादी की रात किया ये कांड, पीड़ित ने की इंसाफ मांग

बिचौले के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित लड़के के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि मैंने अपने बेटे दीपिंदर कुमार की शादी 30 नवंबर 2022 को मैरिज ब्यूरो से आए रिश्ता के जरिए वंदना के साथ की थी। 15 जनवरी को हम सब्जी खरीदने बाजार गए थे तभी मेरी बहू वंदना ने अपनी मां, पिता, बहन और बिचौले को घर बुलाया और उसके बाद घर से सोने के गहने, चांदी के गहने और पैसे लेकर भाग गई।

इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब हमें इंसाफ मिला है और कोतवाली थाने की पुलिस ने वंदना, उसके माता-पिता, बहन और बिचौले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा कि दीपिंदर पटियाला में एक आई.फोन सर्विस सेंटर में काम करता है। लड़की हमारी जिंदगी की सारी कमाई चुराकर घर से भाग गई और हमारे लड़के की जिंदगी भी बर्बाद कर दी।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *