Aaj ka Panchang: आज देवी स्कंदमाता की करें पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 07 October 2024: आज सोमवार (Monday) है, तारीख है 07 अक्टूबर 2024। आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है। आज यानी 07 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दिन स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से देवी स्कंदमाता (Devi Skandamata) की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

देवी स्कंदमाता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में देवी स्कंदमाता की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित प्रमोद शास्त्री से यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।

Devi Skandamata
Devi Skandamata

शारदीय नवरात्र शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 07 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 48 मिनट से शुरू हो रही है और 08 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होगी। आज विनायक चतुर्थी भी है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर भगवान गणेश और स्कंदमाता की पूजा कर सकते हैं।

शुभ योग (Navratri 2024 Yog)

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन दुर्लभ भद्रावास योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इनमें प्रातः काल में प्रीति योग का संयोग है। इसके बाद दुर्लभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में मां पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

करण

शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है। आज अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा, शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग का निर्माण सुबह 09 बजकर 48 मिनट से हो रहा है। इस दौरान भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजे…

चन्द्रोदय – सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर

चन्द्रास्त – शाम 08 बजकर 33 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजे से 06 बजकर 24 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

navratri-2024
navratri-2024

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *