Jalandhar News: जालंधर में 3 गाड़ियों का एक्सीडेंट, कोई जानी नुकसान नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, जालंधर जिले में रामा मंडी के नजदीक एक टिप्पर के साथ तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट (Accident) हो गया। जानकारी के मुताबिक टिप्पर रामा मंडी पुल (Rama Mandi Pull) से होशियारपुर की तरफ आ रहा था।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पुल से नीचे उतारते हुए टिप्पर एक ऑटो रिक्शा के साथ टकराया, उसके बाद ई रिक्शा से टकराया। वही टिप्पर मोटरसाइकिल सवार को कुछ दूर साथ ले गया। मगर गनीमत यह रही किसी के चोट नहीं आई।

कोई जानी नुकसान नहीं हुआ

लोगों ने बताया कि टिप्पर पर चालक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर माली नुकसान वाहनों का हो गया। जिसमें ई-रिक्शा चालक सुभाष ने बताया वह दो बच्चों को लेकर जा रहा था।

टिप्पर से उसकी टक्कर के बाद उसकी ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर जागीर सिंह ने बताया कि उसका ऑटो रिक्शा भी साइड से क्षतिग्रस्त हो गया।

Jalandhar Tipper With 3 Vehicles Met Due Accident

मोटरसाइकिल चालक को घसीकर ले गया

मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद बलवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा 7:50 पर हुआ। टिप्पर की साइड के कारण वह कुछ दूरी तक सड़क पर टिप्पर के साथ ही चले गए।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल का अगला टायर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मगर उन्हें भगवान की कृपा से कोई भी चोट नहीं आई। दो कोहा चौकी के एएसआई सोमनाथ असी ज्ञानचंद जेब्रा बीएसएस फोर्स की टीम और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची।

Punjab Police
Punjab Police

लोगों से पुलिस का रवैया नहीं रहा ठीक

टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी वाहनों ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि उनके वाहनों की भरपाई करवाई जाए। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टिप्पर के नंबर की जांच कर रही है। टिप्पर का नंबर भी कई जगह से पूरी तरह से लिखा नहीं गया। लोगों के साथ पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं था।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *