Jalandhar News: सेवा केंद्र में बनी कैंटीन की बोली मंगलवार को

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में टाईप- 1 सेवा केंद्र में बनी कैंटीन (Canteen) के ठेके की नीलामी 8 अक्तूबर 2024 को सुबह 11 बजे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में उनकी अदालत कमरा नं. 18 ज़मीनी मंजिल (दफ़्तर डिप्टी कमिशनर, जालंधर) में हो रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बोली की शर्तों के बारे में जानकारी देते सरकारी वक्ता ने बताया कि कैंटीन के ठेके की आरक्षित बोली 81,450 रुपए और सिक्योरिटी की रकम 50,000 रुपए है। बोली का आवेदन देने वाले को उक्त बोली में उपस्थित हो कर बोली देना अनिर्वाय होगा, बोली न देने की सूरत में सिक्योरिटी की रकम ज़ब्त कर ली जाएगी।

Punjab News
Punjab News

कैंटीन खोलने का समय…

कैंटीन खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का होगा और यदि अधिकारियों द्वारा कोई अचानक मीटिंग शनिवार, रविवार और या किसी सरकारी छुट्टी वाले दिन रखी जाती है तो कैंटीन खोलने के लिए पाबंद होगा। सफल बोलीकार को अंतिम मंज़ूर हुई बोली का 40 प्रतिशत बोली की कार्यवाही मुकम्मल होने उपरांत उसी समय जमा करवाना होगा।

ठेके की अवधि 1 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक होगी और 31 मार्च 2025 शाम 5 बजे के बाद ठेकेदार को अपना सामान डी.ए.सी. में रखने का कोई अधिकार नहीं होगा।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *