Canada News: कनाडा में सबकुछ छोड़कर सरपंची का चुनाव लड़ने पंजाब लौटा युवक

Daily Samvad
2 Min Read
elections
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Canada News: Panchayat Elections पंजाब (Punjab) के श्री मुक्तसर साहिब (Sri Muktsar Sahib) जिले के गांव सक्कावाली में दीपिंदर सिंह नाम का युवक पंचायती चुनावों (Panchayat Elections) के चलते विदेश से लौट कर आया है। बताया जा रहा है कि दीपिंदर सिंह कनाडा (Canada) से सरपंची के चुनाव लड़ने के लिए लौटकर आया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दीपिंदर सिंह पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह सक्कावली का बेटा हैं। दीपिंदर सिंह चुनाव लड़ने के लिए कनाडा से लौट कर आया हैं। दीपिंदर के मुताबिक, वह विजिटर वीजा (Study Visa) पर कनाडा गया और फिर अपने वीजा को वर्क परमिट में बदल लिया।

A young man returned from Canada for Panchayat Elections
A young man returned from Canada for Panchayat Elections

दीपिंदर के मुताबिक, जब वह कनाडा में किसी को बताते हैं कि वह सक्कावली गांव से हैं तो लोग उन्हें लेक विलेज के निवासी के रूप में जानते हैं।

बेरोजगारी के खिलाफ काम करना चाहते

गांव के प्रति उनका गौरव बढ़ा और उन्होंने गांव आकर अपने पिता और दादा की तरह गांव की सेवा करने की सोची। उनके माता-पिता ने उनके फैसले में उनका समर्थन किया और उन्होंने सरपंची उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया और प्रचार करना शुरू कर दिया।

Study-in-Canada
Study-in-Canada

दीपिंदर के मुताबिक, वह बेरोजगारी के खिलाफ काम करना चाहते हैं और उनका सपना एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करना है जो पंजाब के इस खूबसूरत गांव में युवाओं को रोजगार मुहैया कराए। फिलहाल दीपिंदर बतौर उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *