Jalandhar News: जालंधर में पंजाब पुलिस के ASI की मिली लाशें, मामला जान रह जाओगे हैरान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस (Punjab Police) के दो एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। दोनों चोरी के एक आरोपी के पीछे भागे थे, जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था। सोमवार को देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। जिनकी तैनाती कपूरथला पुलिस में थी। दोनों के शवों को थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Punjab Police
Punjab Police

स्टेशन मास्टर बोले- नवनिर्मित भवन के पास पड़े थे शव

स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वह दो लोगों के शव थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी सबसे पहले आदमपुर पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद थाना आदमपुर और जीआरपी पुलिस की टीमें जांच के लिए पहुंच गई। मामले में पुलिस ने तुरंत देर रात ही फोरेंसिक टीम भी बुला ली थी।

रास्ते से भाग गया था नाबालिग आरोपी

सूत्रों के अनुसार जब टीम आदमपुर से उक्त नाबालिग को लेकर होशियारपुर के लिए चली तो रास्ते में उन्होंने कहीं पर अपना बाइक रोका था। जहां उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। फिलहाल मामले में हत्या के एंगल पर जांच हो रही है।

SHO of GRP police station Palwinder Singh giving information about the case.
SHO of GRP police station Palwinder Singh giving information about the case.

कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे दो आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया जा चुका था। जिसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जुवेनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था।

जब शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकलते तो दोनों रास्ते में ही कहीं लापता हो गए। दोनों एएसआई के अधिकारी उन्हें फोन कर रहे थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी हैं

बता दें कि अभी थाना जीआरपी की पुलिस जांच कर ही रही थी कि दोनों के जेब से पंजाब पुलिस का आईकार्ड मिल गया। जिससे पता चला कि उक्त दोनों मरने वाले पुलिसकर्मी हैं। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी जालंधर देहात पुलिस और होशियारपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई।

मामले में हत्या और सुसाइड एंगल पर जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त दोनों पुलिस मुलाजिमों द्वारा जहर निगला गया है। मगर फिलहाल किसी भी अधिकारी ने इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *