Ahmedabad Plane Crash: पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब BJP के पूर्व प्रभारी विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन

Daily Samvad
2 Min Read
Vijay Rupani Ex CM
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद/नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को क्रैश (Ahmedabad plane crash) हुआ। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का निधन हो गया। विमान में सवार सभी 204 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

इस विमान में गुजरात (Gujarat) के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के अलावा कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा और लुबी के निदेशक सुभाष अमीन भी मौजूद थे। वो पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं।

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जानकारी के मुताबिक विजय रुपाणी उन 242 लोगों में शामिल थे, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वो अपने बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई, सात पुर्तगाली सवार थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash

हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया विमान

विमान टेकऑफ के महज कुछ मिनट बाद अनियंत्रित होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया। इसमें कुछ अन्य लोग भी मारे गए हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *