⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 143 शब्द|📅 16 Jun 2025
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों को होगी दिक्कत
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने वाली यूनियनों की ओर से 9 जुलाई को हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस कारण इस दिन यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उक्त हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघों के आह्वान पर की जा रही है। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़ी यूनियनें इस हड़ताल में हिस्सा लेंगी। बता दे कि हड़ताल का मकसद ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और सेक्टर की बिगड़ती स्थिति को उजागर करना है।







