Spot Fake Saffron: केसर असली या नकली? कैसे पहचाने; यहां जाने

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Spot Fake Saffron: बाजार में मिलने वाली कोई भी चीज मिलावट के गंदे खेल से अछूती नहीं रह गई है। दूध से लेकर देसी घी और तेल के साथ-साथ मार्केट में नकली या मिलावटी केसर (Saffron Adulteration) भी बड़े पैमाने पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

तीज-त्योहार के मौके पर इसका इस्तेमाल भी खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि नकली केसर (saffron) आपकी जेब में छेद करने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है?

ट्रिक 1

केसर का स्वाद इसकी शुद्धता का साफ संकेत देता है। जी हां, असली केसर का स्वाद थोड़ा कड़वा और कसैला होता है, लेकिन अगर केसर का स्वाद मीठा या बेस्वाद है तो समझ जाइए कि यह नकली है। इसके अलावा, असली केसर के रेशे को जीभ पर रखने पर थोड़ी देर में ही इसका रंग छूटना शुरू हो जाता है।

ट्रिक 2

पानी की मदद से भी केसर की शुद्धता का पता लगाना बहुत आसान है। इसके लिए केसर के एक धागे को पानी में डालें और कुछ देर इंतजार करें। अगर केसर नकली है तो यह तुरंत पानी को रंगीन कर देगा, लेकिन अगर यह असली होगा तो धीरे-धीरे अपना रंग छोड़ेगा।

Spot Fake Saffron
Spot Fake Saffron

ट्रिक 3

असली या नकली केसर का पता लगाने के लिए आप बेकिंग सोडा टेस्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा-सा पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इसमें केसर के कुछ धागे डालें। अगर केसर असली है तो इस घोल का रंग पीला हो जाएगा, लेकिन अगर केसर नकली है तो घोल का रंग लाल हो जाएगा।

ट्रिक 4

जब आप केसर खरीदने जाएं, तो इसे अपने हाथ में लेकर धीरे से दबाएं। असली केसर काफी नाजुक होती है और दबाने पर आसानी से टूट जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि असली केसर के धागे सूखे होते हैं और इनमें नमी नहीं होती है। वहीं, नकली केसर आमतौर पर कठोर होता है और इसे दबाने पर आसानी से नहीं टूटता है।

ट्रिक 5

असली केसर की शुद्धता जांचने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कुछ केसर के धागे डाल दें। अगर केसर असली है तो कुछ देर बाद पानी का रंग हल्का पीला हो जाएगा और केसर के धागे धीरे-धीरे घुल जाएंगे, लेकिन अगर केसर नकली है तो पानी का रंग नहीं बदलेगा और धागे भी ऐसे ही रहेंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *