Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 951 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: ज 10 अक्टूबर 2024, दिन वीरवार (Thursday) है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

ज्योतिषियों के अनुसार कुछ जातक स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं दैनिक राशिफल के विषय में।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने में पारिवारिक समस्याओं को हल करने में आज आप सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं है, लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें, आज किसी नए समझौते या पार्टनरशिप करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, व्यापार क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज आपका किसी भी व्यक्ति के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके मन से निगेटिव विचार दूर होंगे, नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे, किसी पुराने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिलना संभव है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए निर्णायक रहेगा। कोई विशेष कार्य के लिए आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा। आज आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद और सफल रहेगी। लेनदेन में आज आपको लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में भी किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। आज परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी कलह का योग बन सकता है। नौकरी वालों के अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में उन्हें दबाव का सामना करना पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर से ठीक-ठाक रहेगा। आय के क्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर मार्केट के काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक दृष्टि से आज कुछ मतभेद सामने आएंगे, इस कारण मन अशांत दिखाई देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपकी सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में रहेगी खुशहाली, कारोबार में होगी उन्नित, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं, कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा, रिश्तेदार या मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *