Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ? जानें डेट, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

Daily Samvad
3 Min Read
karwa-chauth
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Karwa Chauth 2024: करवा चौथ (Karwa Chauth) का हर सुहागन को बेसब्री से इंतजार होता है। इसी के साथ ही करवाचौथ को सुहागों वाली रात कहा जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ के रूप में मनाए जाने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुहाग की सलामति के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाकर होती है सूर्योदय से शुरू हुआ करवा चौथ व्रत, रात में चंद्रमा की पूजा के बाद पति के हाथों पानी पीकर खत्म होता है।

Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ? जानें डेट, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

करवा चौथ गणपति जी, करवा माता को समर्पित है। इस दिन स्त्रियों को चांद के दीदार का बेसब्री से रहता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को आ रहा है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

इतने बजे निकलेगा चांद

उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। बता दे कि 20 अक्टूबर 2024 को रात 07.54 पर चांद निकलेगा। हालांकि शहर के अनुसार चंद्रोदय समय अलग हो सकता है।

करवाचौथ पूजा विधि

करवा चौथ व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद नए वस्त्र धारण कर और ईश्वर का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर की दीवार पर गेरू से फलक बनाकर करवा का चित्र बनाएं। अब शाम की पूजा के दौरान फलक वाले स्थान पर चौकी रखकर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर शिव-पार्वती की तस्वीर स्थापित करें।

अब पूजा की थाली में दीप, सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और मिठाई आदि शामिल करें। साथ ही करवे में जल भरकर रख लें। पूजा के दौरान मां पार्वती को 16 शृंगार सामग्री अर्पित करें और विधि-विधान से शिव-शक्ति की पूजा-अर्चना करें। पूजा के अंत में करवा चौथ की कथा सुनें। रात में चांद निकलने के बाद छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर चंद्रदेव की पूजा करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पानी पीकर अपने व्रत का पारण करें।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *