Punjab News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए आवेदन की मांग- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली राज्य सरकार पंजाब (Punjab Government) के अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती की जानी है, ताकि योजनाओं को क्रियान्वित करके संबंधित लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।

Punjab News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए आवेदन की मांग- डॉ. बलजीत कौर

उम्मीदवार पद के लिए आवेदन कर सकते

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित पंजाब राज्य सरकार का सेवानिवृत्त अधिकारी होना चाहिए, जिसका पद प्रमुख सचिव के रैंक से नीचे नहीं होना चाहिए और उसकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस पद के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 7, फेज-1, एस.ए.एस. नगर मोहाली में 15 अक्टूबर 2024 तक भेज सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 11 जुलाई 2024 को जारी विज्ञापन के संदर्भ में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद और अधूरे प्राप्त हुए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *