GST Bogus Billing Scam: पंजाब का GST चोर ‘सरपंच’, रोज 200 से ज्यादा गाड़ियां बिना बिल के होती हैं पास, जालंधर-लुधियाना से जुड़े तार

Daily Samvad
3 Min Read
जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मंडी गोबिंदगढ़/जालंधर। GST Bogus Billing Scam: पंजाब (Punjab) में जीएसटी (GST) चोरी का बड़ा खेल जारी है। पंजाब (Punjab) की लोहा मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) में 200 से ज्यादा गाड़ियां बिना बिल के पास करवाई जा रही है। इसका मास्टर माइंड सरपंच (Sarpanch) नामक एक पासर है, जो रोजाना सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है। इसमें जीएसटी (GST) विभाग के कुछ अफसरों की भी सांठगांठ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

पंजाब (Punjab) के कई शहरों में खासकर जालंधर (Jalandhar), अमृतसर (Amritsar), लुधियाना (Ludhiana) और मंडी गोबिंदगढ़ में पासर सक्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक ये पासर स्क्रैप और फिनिश मॉल की ढुलाई का काम करते हैं। इन पासरों का एक बड़ा गिरोह है, जिसका सरगना सरपंच नामक पासर बताया जा रहा है।

GST Bogus Billing Scam: पंजाब का GST चोर 'सरपंच', रोज 200 से ज्यादा गाड़ियां बिना बिल के होती हैं पास, जालंधर-लुधियाना से जुड़े तार

सरपंच नामक पासर की करीब 200 गाड़ी

मंडी गोबिंदगढ़ में सरपंच नामक पासर की करीब 200 गाड़ी आती हैं। इन गाड़ियों में स्क्रैप और फिनिश माल की ढुलाई होती है। जानकारी मिली है कि बिना बिल के ये गाड़ियां मंडी में आती, यही नहीं इन गाड़ियों को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। सरपंच पासर के पैसे के आगे ETO या उच्च अधिकारी इनकी गाड़ियों को नहीं रोकते।

GST Bogus Billing Scam: पंजाब का GST चोर 'सरपंच', रोज 200 से ज्यादा गाड़ियां बिना बिल के होती हैं पास, जालंधर-लुधियाना से जुड़े तार

शंभू, पटियाला और लुधियाना मोबाइल विंग मंडी गोबिंदगढ़ के काफी नजदीक है। फिर भी पासर सरपंच के खिलाफ कोई कार्ऱवाई नहीं हो रही है। हालांकि फाइनांस कमिश्नर टैक्सेशन कृष्ण कुमार ने चार्ज संभालते हुए सख्ती की है, लेकिन सरपंच के खिलाफ अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

GST
GST

बिना बिल के गाड़ियां होती हैं पास

पासर सरपंच 200 गाड़ियों को बिना बिल के पास करवा कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है। इसकी शिकायत भी हुई, लेकिन कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को लाखों रुपए का रोज नुकसान किया जा रहा है। यही नहीं, पासर सरपंच के जालंधर, अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों में तार फैले हुए हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *