Ludhiana By Election Result: लुधियाना उपचुनाव में AAP की बढ़त, कांग्रेस सेकेंड; 8 राउंड की गिनती हुई पूरी

Muskaan Dogra
1 Min Read
Ludhiana by poll Results
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Election Result: लुधियाना (Ludhiana) के पश्चिमी हलके में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अब तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा  (Sanjeev Arora) आगे चल रहे है।

8 राउंड की गिनती पूरी

बता दे कि 14 राउंड में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे राउंड से कम हुई। चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।

सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी

लुधियाना (Ludhiana) में आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *