Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम शुरू हुई ठंड, तापमान में गिरावट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में मौसम बदल गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। हालाँकि दिन के समय गर्मी ज़रूर है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। पंजाब में अधिकतम तापमान फरीदकोट में 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 12 जिलों में तापमान 34 डिग्री से नीचे है।

Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम शुरू हुई ठंड, तापमान में गिरावट

इन जिलों में अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा और मोहाली शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहने की संभावना है। इसी तरह अक्टूबर माह में अब तक राज्य में 2.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इन दिनों में 4.0 मिमी बारिश होती है। ऐसे में अब तक 39 फीसदी कम बारिश हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *