Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा अधूरी जानकारी के लिए बाजवा की कड़ी आलोचना

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आज विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) पर तथ्यों से रहित अधूरी जानकारी के जरिए लोगों को गुमराह करने के लिए कड़ी आलोचना की।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “यह सबसे उपयुक्त समय है कि बाजवा राजनीति को अलविदा कह दें क्योंकि वह मीडिया में सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं।”

CM Bhagwanrt Mann Meeting
CM Bhagwanrt Mann Meeting

मुख्यमंत्री ने कहा कि पी.आर.-126 पर बाजवा का बयान पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना, बेबुनियाद और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ बार-बार इस बात पर जोर दे चुके हैं कि लंबी अवधि वाली किस्म (पूसा-44) की तुलना में पी.आर.-126 किस्म 20 से 25 प्रतिशत तक पानी की बचत करती है।

पराली का बोझ 10% कम

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसमें पराली का बोझ 10% कम है, अवशेष प्रबंधन के लिए 25-40 दिन का अधिक समय मिलता है, और प्रति एकड़ 5000 रुपये की लागत की बचत होती है, जिससे किसानों को लाभ होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी फायदों के कारण ही इस किस्म ने पिछले पांच वर्षों में 13.9 प्रतिशत से 45.0 प्रतिशत तक का क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के किसानों में अधिक लोकप्रियता हासिल की है।

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा अधूरी जानकारी के लिए बाजवा की कड़ी आलोचना

कैंप कार्यालय मोहाली में बैठक

बाजवा के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के साथ 9 मई, 2024 को पी.ए.यू., कैंप कार्यालय मोहाली में एक बैठक भी बुलाई गई थी, जहां चावल मिलरों ने पी.आर.-126 की मिलिंग गुणवत्ता पर पूरी संतुष्टि व्यक्त की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल बेबुनियाद बयानों के माध्यम से किसानों और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसल की निर्विघ्न खरीद और भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसान बाजवा और उनकी पार्टी के संदेहास्पद चरित्र से भली-भांति परिचित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग विपक्ष के नेता के भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *