Punjab News: पंजाब में बसों का होगा चक्का जाम, मुलाजिमों ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
PRTC Buses
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 24 Jun 2025

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब में बसों से सफर करने वालों के लिए खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब रोडवेज, पनबस व पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की तरफ से पूरे पंजाब के साथ-साथ फिरोजपुर (Firozpur) डिपो में प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व डीपो प्रधान जतिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गेट रैली की गई।

Punjab News: पंजाब में बसों का होगा चक्का जाम, मुलाजिमों ने किया बड़ा ऐलान

सरकार ने वायदे पूरे नहीं किए

इस दौरान प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, जतिन्द्र सिंह, गौरव, सौरव मैनी, जसवीर सिंह, अजय कुमार व सुखपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों के साथ सता में आने से पहले कई वादें किए थे और उन्हें मांगें पूरी करने का विश्वास दिलाया था, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी कोई मांग पूरी नहीं की है और जिसके चलते कर्मचारी संघर्ष करने के लिए मजबूर है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मानी हुई मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 30 जून को डायरैक्टर स्टेट ट्रांस्पोर्ट दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे और यदि मुख्य मंत्री की तरफ से ट्रांस्पोर्ट विभाग गठित कमेटी ने भी मांगों का हल नहीं किया तो 10 जुलाई को मुख्यमंत्री की रिहायश पर धरना दिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *