Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग ऐप का मालिक दुबई से गिरफ्तार, जालंधर के कारोबारी से भी जुड़े तार, रिएल एस्टेट कारोबारियों में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Mahadev-Betting-App
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दुबई। Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग एप (Mahadev Betting App) के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि महादेव बेटिंग एप (Mahadev Betting App) के मालिक को दुबई (Dubai) से गिरफ्तार कर लिया गया है। महादेव एप के तार पंजाब (Punjab), छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में फैला है। जालंधर (Jalandhar) में पिछले दिनों ईडी (ED) के छापे भी पड़े थे।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मिली जानकारी के मुताबिक महादेव बेटिंग एप (Mahadev Betting App) के मालिक सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) को इंटरपोल ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस केस में महाराष्ट्र पुलिस समेत कई प्रदेश में एफआईआर दर्ज है।

saurabh chandrakar
saurabh chandrakar

सौरभ चंद्राकर का डी कंपनी से संबंध

वहीं इसके साथ ही महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम) के साथ संबंध होने की जानकारी भी सामने आई है। देश के कई राज्यों में महादेव ऐप के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। आपको बता दें कि महादेव एप के लिए जालंधर के एक बिजनेसमैन काम करता है।

Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग ऐप का मालिक दुबई से गिरफ्तार, जालंधर के कारोबारी से भी जुड़े तार, रिएल एस्टेट कारोबारियों में मचा हड़कंप

यहां हम आपको बता दे कि ED के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। यही नहीं, जालंधर के एक बड़े बिजनेसमैन के घर पिछले दिनों ईडी ने छापा मारा था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर एजैंसियां सक्रिय हो गई हैं।

Mahadev Betting Scam: महादेव बेटिंग ऐप का मालिक दुबई से गिरफ्तार, जालंधर के कारोबारी से भी जुड़े तार, रिएल एस्टेट कारोबारियों में मचा हड़कंप

इस कारोबारी की जालंधर समेत पंजाब के कई रिएल एस्टेट कारोबारियों से संबंध है। जालंधर के 66 फुटी रोड पर अरबों रुपए के प्रोजैक्ट शुरू किया है। इसमें कई कारोबारियों का पैसा लगा है। पिछले दिनों ईडी के छापे के बाद जालंधर के रिएल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ। 66 फुटी रोड के प्रोजैक्ट बंद हो गए हैं, कई कारोबारियों के करोड़ों रुपए फंस गए हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *