Jalandhar News: जालंधर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स को तोड़कर बना दिया शोरूम, ऊपरी मंजिलों में आई दरारें, बिल्डर्स ने कई परिवारों की जान को खतरे में डाला, शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
PPR-Market-Flats-Shops
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में पीपीआर मार्केट (PPR Market) के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Improvement Trust Jalandhar) की ऋषि नगर स्कीम के पुराने फ्लैट्स (Flats) को तोड़कर शोरूम और दुकाने बनाई जा रही है। जिससे ऊपरी दो मंजिलों पर रहने वाले लोगों को जान का खतरा पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

जालंधर (Jalandhar) में पीपीआऱ (PPR Market) मार्केट के साथ लगते इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पुराने फ्लैट्स को तोड़कर शोरूम और दुकानें बनाई जा रही है। जिससे ऊपरी मंजिलों की दीवारों और छतों में दरारें आ गई हैं। ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट को तोड़कर शोरूम और दुकानें बनाए जाने के कारण ऊपरी मंजिल कभी भी गिर सकती है, जिससे कई लोगों के जान को खतरा पैदा हो गया है।

प्रापर्टी डीलरों ने लोगों की जान से किया खिलवाड़

जानकारी के मुताबिक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के इन फ्लैट्स को न तो तोड़ा जा सकता है औऱ न ही किसी तरह की व्यापारिक गतिविधियां की जा सकती हैं। बावजूद इसके वहां कुछ प्रापर्टी डीलर व रियल एस्टेट कारोबारी ने ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट को तोड़कर शोरूम और दुकानें बना ली हैं।

जानकारी के मुताबिक यहां करोड़ों रुपए में अवैध रूप से बनाए गए शोरूम को बेचा जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, वहीं फ्लैट्स की ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोगों की जान को मौत के मुंह में डाला गया है।

ऊपरी मंजिल के छत और दीवारों में आई दरारें

ऊपरी मंजिलों के फ्लैट में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। डेली संवाद से बातचीत करते हुए फ्लैट्स के लोगों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट्स को पूरी तरह से तोड़कर कामर्शियल बना लिया गया है। इस तोड़फोड़ में उनके ऊपरी मंजिल वाले फ्लैट्स को नुकसान पहुंचा है।

ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोगों ने बताया कि इसे लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों से शिकायत की गई। मौके पर ट्रस्ट के अधिकारी आए और पूछताछ कर चले गए। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड फ्लोर में अवैध रूप से बनाए गए शोरूम और दुकानों को सील किया जाए।

जांच कर एक्शन लिया जाएगा – इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

नगर निगम के एटीपी विनोद कुमार ने कहा है कि उक्त फ्लैट्स इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के स्कीम के तहत आते हैं। जिससे इसपर कार्रवाई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कर सकता है। वहीं, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसई आऱके गर्ग ने कहा है कि जेई को भेजकर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *