Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब आपको भी देना पड़ेगा टोल टैक्स

Muskaan Dogra
2 Min Read
Toll Plaza
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि अब दोपहिया वाहन चालकों को भी टोल टैक्स देना पड़ेगा।

टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 जुलाई 2025 से टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य करने की घोषणा की है। अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई थी, लेकिन अब यह नियम बदलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

NHAI के नए नियमों के अनुसार अब दोपहिया वाहनों को भी नेशनल हाईवे पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा, और यह भुगतान फास्टैग (FASTag) के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। नए नियमों के तहत, हर दोपहिया वाहन को FASTag लगाना अनिवार्य होगा।

देना पड़ सकता जुर्माना

बताया जा रहा है कि जो वाहन चालक टोल चुकाने से बचने की कोशिश करेंगे, या फास्टैग का उपयोग नहीं करेंगे, उन्हें रु2,000 तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता था। ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुरजरते थे तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता था।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *