Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, रेहड़ियों में रखे LPG सिलेंडर ब्लास्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियान में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, लुधियाना (Ludhiana) में बीती रात भामिया रोड त्रिकोणा पार्क के नजदीक चौपाटी में रात 3 बजे आग लग गई। आग लगने से फास्ट फूड की तीन रेहड़ियां जलकर राख हो गई। रेहड़ियों में रखे दो LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) भी ब्लास्ट (Blast) हो गए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

चौपाटी में रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने ही अपने पड़ोसियों की रेहड़ियों को आग लगाई है। तीनों रेहड़ियां जल कर राख हो गई। आज सुबह फायर ब्रिगेड को लोगों ने सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Punjab Ludhiana Two Cylinders Exploded Bhamian Road
Punjab Ludhiana Two Cylinders Exploded Bhamian Road

चौपाटी में किया युवक ने हंगामा

जानकारी देते हुए सिमरन ने बताया कि ब्रदर्स फूड पॉइंट के नाम से उनकी तीन रेहडियां चौपाटी में लगती है। उनके साथ ही एक अन्य फूड पॉइंट नाम से रेहड़ी लगती है। उस रेहड़ी को एक महिला और उसका बच्चा चलाता है। उस महिला का पति अक्सर शराब पीकर चौपाटी में हंगामा करता है।

LPG Cylinder
LPG Cylinder

देर रात भी उस व्यक्ति ने चौपाटी में आई कुछ महिलाओं के सामने शराब के नशे में गालियां दी। उसे जब रोका गया तो गुस्से में उस व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। सिमरन ने कहा कि रात को हंगामा होने के कारण वह रेहड़ी से सिलेंडर और अन्य सामान घर नहीं ले जा सका।

3 बजे न्यूज पेपर सप्लायर ने किया सूचित

वह पुलिस चौकी उक्त व्यक्ति की शिकायत देने चला गया। रात करीब 3 बजे उसे इलाके से गुजर रहे न्यूज पेपर सप्लायर का फोन आया जिसने उन्हें बताया कि उनकी रेहड़ियों को आग लगी हुई है। सिमरन ने जब मौके पर देखा तो तीनों रेहड़ियां राख हो चुकी थी। रेहड़ियों में रखे 2 सिलेंडर भी ब्लास्ट के कारण फट चुके थे।

Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, रेहड़ियों में रखे LPG सिलेंडर ब्लास्ट

पुलिस ने रेहड़ी को आग लगाने वाले व्यक्ति के घर आज सुबह रेड भी की लेकिन वह फरार है। सिमरन के मुताबिक उनका डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत लवी नाम के युवक की सिमरन और उसके भाई के साथ देर रात झड़प हुई है। शक है कि सरबजीत ने ही रात 3 बजे रंजिश में रेहड़ियों को आग लगाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, रेहड़ियों में रखे LPG सिलेंडर ब्लास्ट
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *