Jalandhar News: जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर, दो को लगी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter in Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Jalandhar Police Encounter News Update – जालंधर (Jalandhar) में पुलिस और बदमाशों में एनकाउंटर (Encounter) हुआ है। सोमवार सुबह देहात पुलिस और गैंगस्टरों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें दो गैंगस्टरों को गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में देहात पुलिस ने शाहकोट में ड्रग सप्लाई करने आए दो गैंगस्टरों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। ये मुठभेड़ शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है।

गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी का पर्चा

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों गैंगस्टर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Encounter in Jalandhar News
Encounter in Jalandhar News

घटना के बाद तुरंत मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को दी गई तो एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क सहित अन्य उच्च अधिकारी जल्द मौके पर पहुंचेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गैंगस्टरों के खिलाफ जांच

अब जांच की जा रही है कि दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब के किन किन जिलों में मामले दर्ज हैं और उनके द्वारा अन्य कौन कौन सी वारदातें की गई हैं। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि कौन कौन सी वारदात आरोपियों ने करनी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *