Punjab News: पंजाब के प्रमुख कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब के प्रमुख कारोबारी की गोली मारकर हत्या
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद. अबोहर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अबोहर (Abohar) में फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

अब इस मामले गैंगस्टरों की एंट्री हो चुकी है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोर्ट की है आरजू बिश्नोई के नाम से सामने आई पोस्ट में लिखा- ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं।’

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

उन्होंने आगे लिखा कि ‘इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्‌टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’

बता दे कि आज अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियरवेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *