Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: नगर निगमों के मुलाजिमों को मिलेगी बड़ी राहत, वित्त मंत्री और निकाय मंत्री की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला

    Punjab News: नगर निगमों के मुलाजिमों को मिलेगी बड़ी राहत, वित्त मंत्री और निकाय मंत्री की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: नगर निगमों के मुलाजिमों को मिलेगी बड़ी राहत, वित्त मंत्री और निकाय मंत्री की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला
    Harpal Singh Cheema Meeting News Update
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन हैं, ने आज स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न यूनियनों के साथ कई मीटिंगें की। तीन घंटों से अधिक समय तक चले विचार-विमर्श के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह उनके साथ मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

    इन मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन सीवरमैन यूनियन, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड आऊटसोर्सड वर्कर यूनियन, म्यूंसीपल कर्मचारी एक्शन कमेटी, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज कर्मचारी कंट्रैक्टर वर्करज़ यूनियन, पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन, पंजाब फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (कंट्रैक्ट), और फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (आउटसोर्स) के नुमायंदों द्वारा सांझे किये गए मुद्दों को गंभीरता से सुना।

    Harpal Singh Cheema Meeting
    Harpal Singh Cheema Meeting

    प्रस्ताव बनाने का निर्देश

    इस बातचीत के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त आलोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एम.आई.डी.सी दीप्ति उप्पल और अतिरिक्त सचिव परसोनल नवजोत कौर सहित सीनियर अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि वह इन कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याओं और जायज़ माँगों का जल्दी समाधान करने के लिए एक व्यापक प्रस्ताव तैयार करें।

    उन्होंने विभाग को इन कर्मचारियों को ग्रुप बीमा कवरेज मुहैया करवाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। यूनियन के नुमायंदों को भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) की कर्मचारियों की सभी जायज़ माँगों के लिए उचित समाधान ढूँढने की अटल वचनबद्धता को दोहराया।

    Harpal Singh Cheema Meeting News
    Harpal Singh Cheema Meeting News

    ये यूनियन बैठक में शामिल रही

    इस चर्चा के दौरान सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन सीवरमैन यूनियन से राजा हंस, नरेश कुमार और जुगिन्दरपाल; पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड आऊटसोर्सड वर्कर यूनियन से गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह और अमित कुमार; म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी से गोपाल थापर और कुलवंत सिंह सैनी; पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज कर्मचारी ठेकेदार वर्करज़ यूनियन से शेर सिंह खन्ना और गगनदीप सिंह; पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन से विनोद बिट्टा, सुरिन्दर टोना और पवन गोदियाल; पंजाब फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (कंट्रैक्ट) से सोभा सिंह और साहिब सिंह; और फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (आउटसोर्स) से अमनजोत सिंह ने कैबिनेट सब-कमेटी के सामने अपनी माँगें पेश की।



















    No related posts.

    big decision Big relief Employees Finance Minister Harpal Singh Cheema joint meeting Local Bodies Minister Municipal Corporation Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब में पाकिस्तान की हिमायत वाले ड्रग तस्करी कार्टल का पर्दाफाश, 40 किलो हेरोइन सहित 6 गिरफ़्तार
    Next Article Jalandhar News: अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने रचा इतिहास- नितिन कोहली
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तराखंड

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.