Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - War against Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 180 बस अड्डों पर तलाशी मुहिम चलाई

    War against Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 180 बस अड्डों पर तलाशी मुहिम चलाई

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal8 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    War against Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 180 बस अड्डों पर तलाशी मुहिम चलाई
    Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। War against Drug: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए चलाई गयी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 129वें दिन में दाखि़ल हो गई, जिस दौरान पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज राज्य भर के 180 बस अड्डों पर घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई। यह मुहिम डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाई गई।

    Police Raid
    Police Raid

    458 स्थानों पर छापेमारी की

    इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निजी तौर पर निगरानी कर रहे स्पेशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपी/एसएसपी को इस कार्यवाही को सफल बनाने के लिए सुपरडैंट आफ पुलिस (एसपी) रैंक के अधिकारियों की निगरानी अधीन भारी पुलिस फोर्स तैनात करना यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

    उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों पर चलाई गई मुहिम के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इसके इलावा पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम जारी रखते हुये आज 458 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके अंतर्गत राज्य भर में 84 एफआईआरज़ दर्ज करने के बाद 111 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। इससे 129 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 21,026 हो गई है।

    23,980 रुपए की ड्रग मनी बरामद

    स्पेशल डीजीपी ने कहा कि छापेमारी के उपरांत गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 41.3 किलोग्राम हेरोइन, 1.7 किलोग्राम अफ़ीम और 23,980 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    उन्होंने बताया कि 87 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है और दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 473 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की है।

    स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसी कार्यवाही तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य में से नशों की बुराई जड़ से ख़त्म नहीं हो जाती।

    व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन- आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिकशन’ हिस्से के तौर पर 83 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।

    बताने योग्य है कि पंजाब पुलिस द्वारा जेलों में किसी भी ग़ैर-कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए छह जिलों बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एस. ए. एस. नगर की अलग-अलग जेलों में भी तलाशी मुहिम चलाई गई है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने जेल कंपलैक्स में बैरकों, रसोई घरों और शौचालयों सहित हरेक कोने की अच्छी तरह तलाशी ली गई है।



















    No related posts.

    Big News Bus Stand Daily News Daily News In Hindi Daily Update Drug Peddlers Drug Peddlers Arrested Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab News Punjab news In Hindi Punjab police Search Operation Today Hindi NEWS War Against Drugs
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज
    Next Article Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तराखंड

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.