Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज

    Punjab News: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज
    Bhagwant Mann CM Punjab
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा आज ‘मुख्य मंत्री सेहत योजना’ की शुरुआत के साथ पंजाब ने स्वास्थ्य क्रांति के एक नए युग में प्रवेश किया। इस योजना के लागू होने के साथ, पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सभी नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज (कैशलेस ट्रीटमेंट) उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

    आज यहां म्यूनिसिपल भवन में ‘मुख्य मंत्री सेहत योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कई परिवार गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन इलाज महंगा होने के कारण मजबूरी में जीवन बिताते थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने तो उम्मीदें भी छोड़ दी थीं, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए जमीन या घर-बार बेचना पड़ता था। भगवंत सिंह मान ने दुख के साथ कहा कि पिछली सरकारों की निकम्मी कार्यप्रणाली के कारण इस गंभीर मुद्दे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

    Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal
    Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal

    निजी अस्पतालों में इलाज मुफ्त होगा

    मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि अब नई स्वास्थ्य योजना के शुरू होने से राज्य के सभी निवासी 10 लाख रुपए तक के नकद रहित इलाज के हकदार होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज मुफ्त होगा, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य के किसी भी निवासी को गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए अपनी जेब से एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को केंद्र में लाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की पांच प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब दूसरी राजनीतिक पार्टियां केवल नफरत और विभाजनकारी एजेंडे को बढ़ावा दे रही थी, तब केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने इन पांच क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को नई दिशा दी।

    Arvind Kejriwal AAP
    Arvind Kejriwal AAP

    गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा

    मुख्य मंत्री ने कहा कि नया स्वास्थ्य कार्ड लोगों को बिना किसी औपचारिकता के मुफ्त जारी किया जाएगा और इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से जन्म का प्रमाण मांग रहे हैं, जबकि लोग दशकों से वोट डाल रहे हैं, और दूसरी तरफ हमारी सरकार बिना किसी शर्त के स्वास्थ्य कार्ड जारी कर रही है। जन्म के प्रमाण मांगने की आलोचना करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने देश के विभाजन का दर्द झेला, जब लाखों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि अपने आप को बड़े राष्ट्रवादी कहने वाले लोगों ने बिना वजह पंजाबियों को निशाना बनाया, जो पंजाब और पंजाबियों के साथ साजिश करते हैं। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभिनेता की फिल्म, जो हमले से बहुत पहले बनी थी, पर देश में अनावश्यक प्रतिबंध लगाया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की सीमाओं की रक्षा करने में सबसे अधिक योगदान दिया है।

    पंजाब को बहुत नुकसान सहना पड़ा

    मुख्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के साथ उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति में पंजाब को बहुत नुकसान सहना पड़ा, लेकिन देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर सियासी ड्रामा देखा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुखद है कि भाजपा और केंद्र सरकार ने बिना किसी तर्क के हर घर में सिंदूर भेज दिया और लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ताधारी लोगों की इन नौटंकियों का शिकार राज्य और देश के समझदार लोग कभी नहीं बने।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसी सूझबूझ वाली शख्सियत ही देश की सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जैसा व्यक्ति देश का नेतृत्व करेगा, तभी यह देश दुनिया का नेतृत्व करेगा और सभी सामाजिक बुराइयां खत्म हो जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि वह दिन दूर नहीं है, क्योंकि लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    CM Bhagwant Mann And Arvind Kejriwal
    CM Bhagwant Mann And Arvind Kejriwal

    अब सलाखों के पीछे हैं

    मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती ने संत-महापुरुष, शहीद, महान खिलाड़ी और जनरल पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों के संरक्षण में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने इस राज्य को अपना ठिकाना बना लिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन देश-विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए जोरदार मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के माथे पर लगा यह कलंक जल्द ही मिट जाएगा।

    मुख्य मंत्री ने दोहराया कि पंजाब के युवाओं के घरों में तबाही फैलाने वाले ‘जरनैलों’ को हर हाल में जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “ये घमंडी सियासतदन, जो अपनी मूंछों को चढ़ाकर तस्वीरें खिंचवाने के शौकीन थे, अब सलाखों के पीछे हैं।” भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने राज्य की पीढ़ियों को बर्बाद किया है और इन्हें अपने अपराधों की सजा भुगतनी पड़ेगी। मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे लोगों को उनके बुरे कामों के लिए उदाहरणीय सजा मिले।



















    No related posts.

    Arvind Kejriwal Bhagwant Singh Mann cashless treatment Country Family Punjab News Punjab State
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने रचा इतिहास- नितिन कोहली
    Next Article War against Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 180 बस अड्डों पर तलाशी मुहिम चलाई
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तराखंड

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.