Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

    Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
    Arvind Kejriwal AAP
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लोगों को एक पैसे खर्च किए बिना सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कार्य 50 वर्ष पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह देश पर राज करने वालों के एजेंडे में कभी नहीं रहा।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

    अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने का दावा करने वालों ने आज तक देश को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, जिस कारण देश पीछे रह गया।

    Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal
    Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

    उन्होंने कहा कि सिंगापुर, जापान, जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया, इसी कारण वे आज सफल हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में राष्ट्र निर्माण का असली काम है। एक उदाहरण स्वरूप उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब शिक्षा के मामले में पहले स्थान पर रहा है, जबकि वर्ष 2017 में पंजाब का स्थान 17वां था।

    केजरीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे हर क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। पंजाब में अब तक 881 आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं, जो सभी को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं, और जल्द ही 200 और क्लिनिक समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की जा रही है, जो 2 अक्टूबर से लागू होगी। इसके बाद नामांकन के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

    Bhagwant Mann CM Punjab
    Bhagwant Mann CM Punjab

    10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज

    केजरीवाल ने कहा कि यह योजना सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देगी और हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि केवल एक ईमानदार सरकार ही आम आदमी की भलाई के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया, बल्कि जनता के पैसों की चोरी को रोका है और उन पैसों को विकास और जनकल्याण पर खर्च किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। पहले यह सीमा 5 लाख रुपए थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और बस यात्रा मिल रही है।

    मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का हकदार

    महान गुरुओं के “सरबत दा भला” के संदेश पर चलते हुए पंजाब सरकार ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कदम उठाए हैं। इस योजना के अंतर्गत कोई भी नागरिक – चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या पेंशनर – मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का हकदार होगा। इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। पहले केवल चयनित परिवार ही 5 लाख रुपए तक के इलाज के पात्र थे, लेकिन अब राज्य के सभी नागरिक इस योजना के दायरे में हैं।

    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड सेवा केंद्रों पर बनवाए जा सकेंगे। इसके अलावा आधार कार्ड या वोटर कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के जरिये भी कार्ड बनाए जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकता है। अब राज्य का कोई भी नागरिक वित्तीय तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा।



















    No related posts.

    AAP AAP Punjab Arvind Kejriwal Bhagwant Mann Chief Minister Health Scheme healthcare Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWar against Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 180 बस अड्डों पर तलाशी मुहिम चलाई
    Next Article Punjab News: केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने जैसमीन शाह की किताब ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का किया विमोचन
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.