‘MF Gabru’, ‘Millionaire’: पंजाबी गायक करण औजला और सिंगर हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया एक्शन

Muskaan Dogra
2 Min Read
Karan Aujla And Honey Singh Controversy
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। ‘MF Gabru’, ‘Millionaire’: पंजाबी गायक करण औजला (Karan Aujla) और सिंगर व रैपर हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इन दोनों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

मिली जानकारी के मुताबिक सिंगर करन औजला (Karan Aujla) और हनी सिंह (Honey Singh) के गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। गानों में महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने गायक हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब डीजीपी को पत्र लिखा हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने पत्र में कहा कि दोनों गायकों ने अपने-अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया है, जो महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस बारे में क्या कार्रवाई हुई है। 11 अगस्त तक पुलिस को आयोग में रिपोर्ट देनी होगी।

डीजीपी को लिखे दो पत्र

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियर’ सोशल मीडिया पर चल रहा है। गाने में उन्होंने महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

दूसरे पत्र में आयोग ने करन औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह गाना भी चल रहा है। इसमें भी महिलाओं के लिए गलत शब्दावली का प्रयोग हुआ है, जो कि पूरी तरह से एतराज योग्य है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *