Toll Plaza Free: पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, किसानों ने किया बड़ा ऐलान

Muskan Dogra
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Toll Plaza Free: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज यानी 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को किसान फ्री कराएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धान की खरीद ठीक से नहीं होने के विरोध में टोल प्लाजा को फ्री करने का फैसला लिया है। किसान नेता जोगिंदर सिंह और महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने उपरोक्त निर्णय लिया है।

ये विरोध केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि धान की निर्बाध खरीदारी होने तक संगठन द्वारा घोषित संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही संगठन ने शुक्रवार से विधायकों, मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर जोरदार मोर्चा लगाने का ऐलान किया है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *