Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Curd For Health
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 17 Oct 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Curd For Health: दही को आमतौर पर सुपरफूड माना जाता है। कारण साफ है, इसमें मौजूद कई विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसलिए रोजाना दही (Curd) खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

हालांकि, इसके साथ भी कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दही के साथ कुछ फूड आइटम्स को खाने से परहेज (Worst Combination With Curd) करना चाहिए। इन फूड्स को दही के साथ खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानें (Right Way to Eat Curd) दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं

दही के साथ न मिलाएं ये चीजें

खट्टे फल- खट्टे फल और दही दोनों ही स्वस्थ हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो फलों में मौजूद विटामिन-सी को नष्ट कर सकता है। इसके अलावा, फल और दही एक साथ खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

मछली- मछली और दही को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिक पदार्थ बन सकते हैं। यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है।

अंडे- अंडे और दही दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। लेकिन, इन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है। इससे अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है।

Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं

तले हुए फूड्स- तले हुए फूड्स में ज्यादा मात्रा में तेल और कैलोरी होती है। दही के साथ तले हुए फूड आइटम्स को खाने से वजन बढ़ सकता है और पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है।

अचार- अचार और दही दोनों ही प्रीबायोटिक्स का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, लेकिन इन्हें साथ खाने से पाचन तंत्र में माइक्रोब्स का असंतुलन हो सकता है। इस वजह से खाना पचाने में तकलीफ हो सकती है।

दूध- दूध और दही को कभी साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है। दूध और दही दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिससे पाचन पर दबाव पड़ता है।

दही खाने का सही तरीका क्या है?

  • दही को हमेशा ताजा ही खाएं।
  • दही को खाने से पहले, उसमें थोड़ा-सा जीरा या काली मिर्च मिला सकते हैं।
  • दही को चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
  • दही को सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं।
  • दही और फलों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें।
Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं
Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं
Curd For Health: दही के साथ जहर समान हैं ये चीजें, भूल कर भी ना खाएं
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *