UP News: दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

Daily Samvad
2 Min Read
LPG cylinders
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली (Diwali) पर भी निशुल्क एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) देने का शासनादेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थियों ने उठाया था लाभ

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

UP News: दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था। वहीं इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

UP News: दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ
UP News: दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *