Punjab News: शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षकों ने की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 18 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश के शिक्षकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए विदेश भेजकर राज्य के शिक्षा ढांचे को उन्नत करने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को सकारात्मक समर्थन देते हुए, फिनलैंड जा रहे शिक्षकों ने आज राज्य सरकार की इस पहल की भरपूर सराहना की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

आज नई दिल्ली स्थित पंजाब भवन में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए फिरोज़पुर से शिक्षक विनय शातना ने कहा कि वह पिछले 23 वर्षों से शिक्षक के रूप में सेवा कर रहे हैं और फिनलैंड जाने का अवसर पाकर उन्हें अत्यधिक खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया

इस मौके पर पटियाला से शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि शिक्षकों को अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए ऐसा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलने का मौका मिला है।

Punjab News: शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षकों ने की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना

पठानकोट से शिक्षिका सुनीता ने बताया कि मौजूदा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार शिक्षकों को विद्यार्थियों के भले के लिए अपने कौशल को निखारने का अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षकों के भले के लिए ऐसे और प्रयास किए जाएंगे और उन्हें ऐसे अवसर मिलते रहेंगे।

Punjab News: शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षकों ने की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना

एसएएस नगर से वंदना ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के चलते सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के दिलों में मुख्यमंत्री के प्रति बहुत सम्मान है क्योंकि उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अद्वितीय और स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

जालंधर से गुरिंदर कौर ने शिक्षकों को यह अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने शैक्षिक ढांचे का कायाकल्प करने के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयासों के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शिक्षक भाला राम ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती शुद्ध मेरिट और पारदर्शी तरीके से करने के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विदेश जाने का मौका देने के लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

Punjab News: शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षकों ने की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना

फाजिल्का से लवजीत गरेवाल ने विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए विदेशों में प्रशिक्षण देने का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के व्यापक प्रयास आम लोगों के लिए वरदान साबित होंगे।

Punjab News: शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षकों ने की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *