Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: आज 19 अक्टूबर 2024 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के के लिए बहुत अच्छा गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

ज्योतिषियों के अनुसार कुछ जातक पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। विशेष कर स्वास्थ्य में लाभ दिखाई पड़ेगा। आज आपकी वाणी से लोग काफी प्रभावित होंगे, जिस कारण आपका कोई पुराना बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। व्यापार में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपके लोग ही आपके साथ धोखा कर सकते हैं। वह आपको किसी बड़े षड्यंत्र में फंसा सकते हैं। अच्छा होगा सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का फेरबदल न करें। साथ ही व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप वाहन आदि संभाल कर चलाएं, नहीं तो आप बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इस वजह से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में भी आज आपके विरोधी बढ़ेंगे। इसके अलावा पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आपके मन में काफी नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने सहयोगियों से साझा करेंगे। आज आपको कोई विशेष लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में पार्टनर के साथ आपकी बड़ी डील हो सकती है, जिससे आगामी समय में बड़े मुनाफे का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपने कोई एग्जाम नहीं दिया है, तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके लिए तैयार रहिए। साथ ही आज व्यापार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसे आगामी समय में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आज आपको बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। इसके साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशानियां महसूस होंगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ बड़ी डील हो सकती है। साथ ही परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें नहीं, तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुंचा सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग आपका साथ देंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान दिखाई पड़ेंगे। साथ ही आप आर्थिक स्थिति से परेशान हो सकते हैं। आज आप व्यवसाय में कोई बड़ा उलटफेर न करें, नहीं तो नुकसान में पहुंच सकते हैं। साथ ही आज परिवार के साथ अपनी पर्सनल बातें को साझा न करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं, तो आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का विवाद करना आपके लिए भारी नुकसानदायक रहेगा। अच्छा होगा वाणी पर कंट्रोल रखें। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। परिवार में विरोधी बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

आज आप अपने पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में आप किसी बड़े डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आए के स्रोत बढ़ेंगे। साथ ही परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे।

Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल
Daily Horoscope: परिवार में हो सकता है विवाद, निवेश में बरतें सावधानी, पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए राशिफल

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *