Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

    Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal30 September, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत
    Punjab Government launches My Home, My Honor scheme
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़/तरन तारन। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) और लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत की और लाल लकीर के अंदर आने वाली ज़मीन/संपत्ति के मालिकाना हक प्राप्त करने वाले हल्का तरन तारन के 11 गांवों के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए।

    “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

    इस मौके पर हल्का इंचार्ज तरन तारन श्री हरमीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राजदीप सिंह बराड़, एस.डी.एम. तरन तारन श्री गुरमीत सिंह और ज़िला माल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न गांवों से आए लाभार्थी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तरन तारन से शुरू हुई यह “मेरा घर, मेरा मान” मुहिम राज्य में एक नई क्रांति लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को राज्य में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है और दिसंबर 2026 तक पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

    Hardeep Singh Mundian
    Hardeep Singh Mundian

    यह कार्ड बैंक में आपकी ज़मीन की गारंटी का दस्तावेज़ बनेगा

    यह योजना आबादी देह क्षेत्र (लाल लकीर) में रहने वाले लोगों को ज़मीन के मालिकाना हक प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन पर आपके मालिकाना हक का स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी प्रमाण होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास ज़मीन का सबूत नहीं है। यह कार्ड बैंक में आपकी ज़मीन की गारंटी का दस्तावेज़ बनेगा और आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थी अब लाल लकीर वाली ज़मीन को बिना किसी डर या झंझट के बेच सकेंगे। यह कार्ड ख़रीददार को भरोसा देगा कि ज़मीन साफ़ है और आप इसके असली मालिक हैं। इससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे ज़मीन संबंधी विवाद समाप्त होंगे और बच्चों को विरासत में साफ़-सुथरी ज़मीन मिलेगी।

    आपकी ज़मीन का आधार कार्ड

    उन्होंने कहा कि “मेरा घर, मेरा मान” केवल एक योजना नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का जनता के प्रति वचन है। यह हमारी कोशिश का हिस्सा है कि पंजाब का हर नागरिक समर्थ और आत्मनिर्भर बने। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को उसका अधिकार मिले। यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी ज़मीन का आधार कार्ड है और आने वाली पीढ़ियों की संपत्ति की गारंटी है।

    कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जनता को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समग्र विकास के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

    Laljit Singh Bhullar
    Laljit Singh Bhullar

    लाखों लोगों को लाभ मिलेगा

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया गया है। “मेरा घर, मेरा मान” योजना से राज्य के हज़ारों परिवारों और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। हल्का इंचार्ज तरन तारन और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरमीत सिंह संधू ने भी उपस्थित स्कीम के लाभार्थियों को बधाई दी।



















    No related posts.

    Big Breaking News Cabinet Ministers Daily News Daily News In Hindi Daily Update Hardeep Singh Mundian Hindi News Laljit Singh Bhullar Latest News Latest News In Hindi Mera Ghar Mera Maan Schem Punjab News Punjab news In Hindi Tarn Taran Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में धनुष-बाण के प्रतीक के साथ बबरीक चौक को मिली नई छवि, मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन
    Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह से मिलकर बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.