Varinder Ghuman: पंचतत्व में विलीन हुए बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन, नम आखों से लोगों ने दी विदाई

Muskaan Dogra
2 Min Read
Varinder Ghuman
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Varinder Ghuman: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन (Varinder Ghuman) पंचतत्व में विलीन हो गए है। उन्हें बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी है।

जनसैलाब उमड़ा

मॉडल टाउन के श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान लोगों ने नम आखों से उन्हें विदाई दी। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वीरेंद्र घुम्मन (Varinder Ghuman) की मौत की खबर से पंजाबी और हिंदी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि बीते दिन गुरुवार को मशहूर बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन का अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, जिसके बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Varinder Singh Ghuman Death
Varinder Singh Ghuman Death

वहीं उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *