Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार, 3 लोगों के मर्डर की ले रखी थी सुपारी, सांसद का गनमैन भी साजिश में शामिल

Daily Samvad
4 Min Read
CP Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट पुलिस (Jalandhar Police Commissionerate) ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच प्रमुख कारकूनौ को गिरफ्तार करके हत्या के तीन संभावित मामलों को विफल कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

यह जानकारी देते हुए डी.जी.पी पंजाब (DGP Punjab) गौरव यादव (Gaurav Yadav, IPS) ने रविवार को यहां कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जालंधर (Jalandhar) के गांव बोपाराय कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा, होशियारपुर के गांव गराज महदूद के हर्षदीप सिंह, तरनतारन के गांव मुरादपुर के शेखर, न्यू मॉडल हाउस के गगनदीप सिंह उर्फ ​​के गिन्नी बाजवा जालंधर के बंबियान वाल गांव में अमित सहोता के तौर पर हुई है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

9 हथियार बरामद किए

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से आठ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर समेत 15 जिंदा कारतूस सहित कुल 9 हथियार बरामद किए। डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली, हत्या और हथियार तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

डीजीपी ने कहा कि गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उनके व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा (Swapan Sharma, IPS) ने कहा कि विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि बंबीहा-कौशल गिरोह के सदस्य राज्य में एक बड़ी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे थे।

Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार, 3 लोगों के मर्डर की ले रखी थी सुपारी, सांसद का गनमैन भी साजिश में शामिल

बी.एस.एफ. चौक पर गुर्गों को पकड़ा

जिस पर कार्रवाई करते पुलिस की टीमें बी.एस.एफ. चौक पर नाकाबंदी की गई और तीन आरोपियों-जसप्रीत जस्सा, हर्षदीप और शेखर को 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों गगनदीप गिन्नी और अमित सहोता को भी भारगो कैंप के पास एक चौकी से तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

सांसद अमृतपाल के निजी गनमैन गुरभेज सिंह से लिंक

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि इनमें से मुख्य आरोपी हर्षदीप सिंह है। सारे गैंग का लिंक खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल के निजी गनमैन गुरभेज सिंह के साथ थे। अभी तक की जांच में उक्त लिंक सामने आए हैं। हर्षदीप खुद भी निहंग के बाणें में था। अभी तक फिलहाल सांसद अमृतपाल सिंह का कोई रोल सामने नहीं आया है।

Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार, 3 लोगों के मर्डर की ले रखी थी सुपारी, सांसद का गनमैन भी साजिश में शामिल

उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ जारी है और और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। इस संबंध में 2 मामले–एफ.आई.आर. नंबर 253 आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना नयी बारादरी, जालंधर में एफ.आई.आर.नंबर 100 थाना भारगो कैंप, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार, 3 लोगों के मर्डर की ले रखी थी सुपारी, सांसद का गनमैन भी साजिश में शामिल
Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार, 3 लोगों के मर्डर की ले रखी थी सुपारी, सांसद का गनमैन भी साजिश में शामिल
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *