Punjab News: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और बरिंदर कुमार गोयल ने देखी तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान पंजाब (Punjab) के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज चेन्नई स्थित तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही देखी।

महत्वपूर्ण जानकारी की प्राप्त

दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने सदन के कामकाज को नजदीक से देखा और इसकी विधायी प्रक्रियाओं एवं अभ्यासों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस अवसर पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) विधानसभा के स्पीकर एम. अप्पावु ने मुख्यमंत्री, विधानसभा के सदस्यों और तमिलनाडु की जनता की ओर से दौरे पर आए पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों का हार्दिक स्वागत किया। स्पीकर ने मंत्रियों की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की और पंजाब व तमिलनाडु के बीच बढ़ते अंतर-राज्यीय सहयोग की भावना की सराहना की।

मंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए तमिलनाडु के स्पीकर का धन्यवाद किया और पंजाब सरकार एवं जनता की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *