Canada-Punjab News: कनाडा में जालंधर की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब की लड़की की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं मृतका की पहचान गुरसिमरन कौर के रूप में हुई है, जोकि जालंधर के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली बताई जा रही है।

Canada-Punjab News: कनाडा में जालंधर की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम
मृतका की फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि गुरसिमरन कौर वॉल-मार्ट में काम करती थी इसी दौरान उसकी ओवन में जलने से उनकी मौत हो गई है। मिली जानकारी मुताबिक गुरसिमरन कौर बारहवीं कक्षा की छात्रा थी और शनिवार और रविवार को अपनी मां के साथ वॉल-मार्ट में काम करती थी।

Canada-Punjab News: कनाडा में जालंधर की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम

इस शनिवार को भी गुरसिमरन कौर अपनी मां के साथ काम पर गई थी। तभी उसकी मां काम से वापस आई और कुछ ही देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है।

Canada-Punjab News: कनाडा में जालंधर की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *