Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज फिर से बड़ी गिरावट, 3000 तक सस्ते हुए दाम

Daily Samvad
4 Min Read
Gold Price Today
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Gold Silver Price Today: देश में सोने और चांदी के रेट लगातार घट रहे हैं। आज भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। जिससे सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है। घरेलू बाजार में सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 3000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई। जानकारी के बताते हैं कि सोना और चांदी के दाम अभी और टूटेंगे।

Gold and Silver Rate
Gold and Silver Rate

MCX पर कितनी कम हुई कीमतें?

MCX पर सोमवार शाम 24 कैरेट गोल्ड (Gold) की कीमत (Gold Price Today) 1.57% टूटकर 1,21,507 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सोने का लो लेवल 1,21,407 रुपए और हाई लेवल 1,22,890 रुपए दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। शाम 5.15 बजे तक यह 2.06% टूटकर 1,44,436 रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 1,47,479 रुपए प्रति किलो था, यानी 3034 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

Gold and Silver Price Today
Gold and Silver Price Today

IBJA रेट्स में भी कमी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 441 रुपए सस्ता होकर 1,21,077 रुपए (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 2002 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,45,031 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलो रह गया।

पंजाब के जालंधर में आज 28 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं। 24 कैरेट सोना ₹129,208 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹119,035 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹153,125 प्रति किलोग्राम है।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

सोना (Gold) रेट

  • 24 कैरेट: ₹129,208 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹119,035 प्रति 10 ग्राम

चांदी (Silver) के रेट

  • 1 किलो: ₹153,125
  • 10 ग्राम: ₹1,531.25

कृपया ध्यान दें: ये कीमतें आज की हैं और इनमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। खरीदारी करने से पहले ज्वैलर्स से नवीनतम दरों की पुष्टि कर लें।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सोना-चांदी के रेट

शहर सोना/ 10 ग्राम चांदी प्रति किलो
पटना ₹121,760 ₹144,690
जयपुर ₹121,810 ₹144,750
कानपुर ₹121,860 ₹144,810
लखनऊ ₹121,720 ₹144,680
भोपाल ₹121,820 ₹144,790
इंदौर ₹121,820 ₹144,790
चंडीगढ़ ₹121,690 ₹144,640
रायपुर ₹121,640 ₹144,580

क्यों कमजोर हुआ सोना?

जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट के चलते घरेलू दाम नीचे आए हैं।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य सुरक्षित साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों में दबाव बना हुआ है।

निवेशक क्या करें?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई लॉन्ग टर्म निवेशक है तो गिरावट पर खरीदारी का मौका मिल सकता है। हालांकि, अल्पावधि में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *