Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को जारी किए सख्त आदेश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Arti Singh Rao
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 28 Oct 2025

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स (जैसे प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल, ग्लिसरीन आदि) के उपयोग में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

अब तक 37 निरीक्षण किए

सरकार ने इस दिशा में पहले ही निरीक्षण शुरू कर दिए थे — अब तक 37 निरीक्षण किए जा चुके हैं और 54 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को जारी किए सख्त आदेश

उन्होंने बताया कि “सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO)” के साथ संयुक्त निरीक्षण भी प्रारंभ किए गए हैं, जिनमें अब तक 14 निरीक्षण और 31 नमूने लिए जा चुके हैं। जिन दवा निर्माताओं में विसंगतियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि हरियाणा (Haryana) का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही ऑनलाइन नेशनल ड्रग्स लाइसेंसिंग सिस्टम (ONDLS) पर कार्य कर रहा है और सभी विनिर्माण व बिक्री लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।

JP-Nadda
JP-Nadda

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और पारदर्शी प्रणाली की सराहना की।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *