Punjab News: अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे: बरिन्दर कुमार गोयल

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब (Punjab) सरकार अधीन राज्य के विद्यार्थियों को बढ़िया स्कूल शिक्षा देने को प्राथमिकता दी जा रही है जिस कारण अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे है। यह बात खनन और भूमी- विज्ञान मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने ज़िला एस.ए.एस नगर के मुल्लांपुर गरीबदास में स्थित स्कूल आफ एमिनेंस में अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान कही।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

कैबिनेट मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा मुहैया करवाने और उनके माता-पिता और अध्यापकों के संबंधों को और मज़बूत बनाने के उदेश्य से आज राज्य के 20 हज़ार से अधिक सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम में अध्यापक, विद्यार्थी और उनके माता-पिता, स्कूल मैनेजमेंट समितियाँ और अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति मिल बैठ कर स्कूल शिक्षा के प्रबंधों को बढिया बनाने के लिए विचार कर रहे है।

माता पिता बच्चों के बारे में फीडबैक हासिल कर रहे

उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान अध्यापक और माता पिता बच्चों के बारे में फीडबैक हासिल कर रहे है। इस दौरान विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के लिए विशेष विचार-चर्चा की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा करवाई गई इस अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान कैबिनेट मंत्री गोयल ने निजी तौर पर माता-पिता ,अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ विचार- विर्मश किया और शिक्षा से सम्बन्धित मुद्दों के बारे में बात की।

Punjab News: अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे: बरिन्दर कुमार गोयल

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक मेहनत करने, अपनी ज़िंदगी का लक्ष्य बड़ा रखने और अपने माता-पिता और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री गोयल ने विद्यार्थियों के विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक को अनिर्वाय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मीटिंग स्कूल और परिवारों के बीच मज़बूत सम्बन्ध बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में किए जा रहे बदलाव की रूपरेखा भी सांझी की।

Punjab News: अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे: बरिन्दर कुमार गोयल
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *