डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब सरकार ने आज यानी मंगलवार को तरनतारन में छुट्टी का ऐलान किया है। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मंगलवार को तरनतारन में सरकारी छुट्टी रहेगी।
सरकारी आदेश के अनुसार 11 नवंबर यानी आज मंगलवार को स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। पंजाब (Punjab) सरकार ने उपचुनाव के मद्देनजर तरनतारन में सरकारी छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है।

डीसी ने जारी किया आदेश
इस संबंध में तरनतारन (Tran taran) के डीसी ने आदेश जारी किए हैं। तरनतारन में 11 नवंबर को उपचुनाव को लेकर मतदान है। 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
आपको बता दें कि तरनतारन में आज उप चुनाव है। वहां मतदान हो रहा है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए एसएसपी डा. रवजोत ग्रेवाल को सस्पैंड कर दिया था।








