डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। फर्जी ट्रैवल एजेंट (Fraud Travel Agent) लगातार भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए लेकर उन्हें ठगी कर शिकार बनाते है।
कनाडा भेजने के नाम पर ठगी
ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर ठगी कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा का वर्क वीजा (Work Visa) लगवाकर देने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने 1 लाख 83 हजार की ठगी कर ली है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
आरोपी की पहचान अमृतसर (Amritsar) के शुभम वर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित कुलदीप सिंह निवासी हरगोबिंद नगर ने बताया कि वह अपने बेटे को वर्क वीजा (Work Visa) के नाम कनाडा (Canada) भेजना चाहती थी जिसके चलते आरोपी से मुलाकत की।

पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद उसने आरोपी को 1 लाख 83 हजार रुपए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद ना तो उसने विदेश भेजा और ना ही पैसे वापिस दिए जिसके चलते उसके आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








