Punjab News: धान की खरीद में रुकावटें डालकर केंद्र किसानों के साथ धोखा कर रहा है: हरदीप सिंह मुंडिया

Daily Samvad
2 Min Read
Hardeep Singh Mundian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, डेराबस्सी। Punjab News: केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) पंजाब राज्य के साथ भेदभाव करते हुए राज्य के किसानों और शांति को नुकसान पहुंचाने के लिए धान की खरीद प्रक्रिया में रुकावटें डाल रही है। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Hardeep Singh Mundian) ने आज डेराबस्सी में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

श्री मुंडिया ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने का दावा करने वाली केंद्र सरकार अब जानबूझकर सही समय पर फसल नहीं उठा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Punjab News: धान की खरीद में रुकावटें डालकर केंद्र किसानों के साथ धोखा कर रहा है: हरदीप सिंह मुंडिया

प्रधानमंत्री चुप बैठे

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लगातार केंद्र को पत्र लिखे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद केंद्रीय मंत्री से मिलने गए थे, लेकिन इसके बावजूद केंद्र अपनी खोखली राजनीति के लिए पंजाब के गोदाम खाली नहीं कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्नदाता की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्न भंडार भरने वाले राज्य पंजाब के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब अब जनता देगी। पंजाब के जागरूक लोग अच्छी तरह जानते हैं कि केंद्र किस तरह उनकी फसलों को बर्बाद करने की साजिश कर रहा है।

Punjab News: धान की खरीद में रुकावटें डालकर केंद्र किसानों के साथ धोखा कर रहा है: हरदीप सिंह मुंडिया
Punjab News: धान की खरीद में रुकावटें डालकर केंद्र किसानों के साथ धोखा कर रहा है: हरदीप सिंह मुंडिया

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *