Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया

Daily Samvad
4 Min Read
Amit Shah On Pahalgam Atta
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 545 शब्द|📅 22 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से राज्य में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ फोन पर बातचीत के दौरान, भगवंत सिंह मान ने उन्हें खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि परिवहन लागत, भंडारण की कमी, हाइब्रिड किस्म की गुणवत्ता और शेलर मालिकों के घाटे जैसी समस्याओं का खरीद प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से देश के व्यापक हित में इन समस्याओं का तत्काल समाधान निकालने की अपील की है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया

खाद्य सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, आढ़तियों और मिल मालिक देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे किसान अनाज उगाते हैं जबकि आढ़तिया और मिल मालिक यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी खरीद, भंडारण और उठान सही तरीके से की जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल राज्य में 185 लाख मीट्रिक टन धान आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनाज की निर्बाध खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उठान प्रक्रिया धीमी

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलरों के कुछ मुद्दे जैसे धान का भंडारण, ड्रेनेज और परिवहन केंद्र सरकार से संबंधित हैं, जिसके कारण उठान प्रक्रिया धीमी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है।

उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर (बुधवार) को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ नई दिल्ली में मिल मालिकों की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मिल मालिकों की जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सके।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया

अनाज की निर्बाध खरीद के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अनाज की निर्बाध खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले मंडीकरण सीज़न के दौरान मिलिंग में देरी के कारण 120 लाख मीट्रिक टन स्टोरेज स्पेस अभी तक खाली नहीं हो पाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र को इस जगह को खाली करने के लिए तेजी लानी चाहिए ताकि इस बार मिलिंग शुरू हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुचारू व्यवस्था के लिए इन मुद्दों का समाधान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद गेहूं का सीज़न भी आने वाला है, इसलिए देश के व्यापक हित में इस मुद्दे का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार देश के अन्न उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया

RDF का बकाया हिस्सा तुरंत जारी करना चाहिए

एक अन्य मुद्दे पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य का ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का बकाया हिस्सा तुरंत जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है और अब केंद्र को यह पैसा जारी करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य भिखारी नहीं हैं और उन्हें परेशान करने के बजाय केंद्र को उनके फंड में उनका उचित हिस्सा देना चाहिए।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया
Punjab News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने धान की खरीद प्रक्रिया का मुद्दा उठाया
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *