Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 840 शब्द|📅 23 Oct 2024

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: आज 23 अक्तूबर 2024 है, आज बुधवार  (Wednesday) का दिन है। आज के राशिफल ( Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहना वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, कुछ राशि के जातक किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल ( Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं। जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभलकर चले। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आए। नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे, परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल
Daily Horoscope: रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, यात्रा पर जा सकते हैं ये लोग, जाने अपना राशिफल

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *