Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती; जाने पूरा मामला

    Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती; जाने पूरा मामला

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal16 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती; जाने पूरा मामला
    Ransom
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Armaan Malik: रियल लाइफ में दो पत्निया रखने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी मिली है। अरमान मलिक, जिनका असली नाम संदीप है, एक लोकप्रिय भारतीय YouTuber हैं जो पारिवारिक व्लॉग्स और अपनी अनोखी निजी ज़िंदगी के लिए जाने जाते हैं।

    उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, पंजाब में रह रहे हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर उनसे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

    पहले पांच करोड़ मांगे

    कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो चमत्कार दिखाएंगे। यूट्यूबर का कहना है कि उन्होंने इसे लेकर पुलिस (Police) को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि करीब 20 दिनों से उनके पास इस तरह के फोन और मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने शक जताया है कि इस साजिश में उनका कोई करीबी भी धमकाने वालों से मिला हुआ है, क्योंकि धमकाने वाले लोग उनकी पत्नियों को भी फोन कर रहे हैं।

    Haryana YouTuber receives death threats
    Haryana YouTuber receives death threats

    अरमान ने कहा- अब सारी हदें पार हो गई हैं। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही एक्शन लेगी। अरमान मलिक ने कहा पहले 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। फिर 30 लाख रुपए की बात की और अब एक करोड़ रुपए मांगे गए हैं।

    यूट्यूबर ने शिकायत में बातया

    20 दिन से चल रहा यह सिलसिला: यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें विदेशी नंबर से धमकियां मिलने का सिलसिला करीब 20 दिन पहले से शुरू हुआ था। जब वह दुबई गए थे, तब से फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे थे, लेकिन वह व्यस्त होने के चलते इन्हें पिक नहीं कर पाते थे।

    मैंने फोन नहीं उठाया तो पत्नी के पास कॉल गया: अरमान ने कहा कि जब उन्होंने फोन नहीं उठाए तो बदमाशों ने उनकी पत्नी कृतिका को फोन किया। इसके बाद उनके करीबी दोस्त सूरज भाटिया को फोन किया। उन्हें कहा कि अरमान को भी कहो फोन उठाए।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    इसके बाद उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी पायल मलिक के नंबर पर कॉल की। पायल का अपना बिजनेस है। ऐसे में वह हर फोन कॉल उठाती है, तो उसने फोन पिक कर लिया। इसके बाद उन्होंने पायल के पास मैसेज भी भेजा।

    Ransom

    2 विदेशी नंबरों से कॉल आई: अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें 2 विदेशी नंबरों से कॉल्स आ रही हैं। उन्हें 50 के करीब वॉयस नोट छोड़े गए। पुलिस को दोनों नंबर दे दिए हैं। उन्होंने कहा- मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

    मैंने मामले को इग्नोर किया, अब मारने की धमकी मिली: अरमान मलिक ने कहा- मैं काफी दिनों से इस चीज को इग्नोर कर रहा था। आज मारने की धमकी दी। वह बच्चे जिन्हें दुनिया के बारे में कुछ नहीं पता है, उनके लिए कहा गया कि तुम लोग हत्थे नहीं चढ़ोगे तो तुम्हारे बच्चों को देख लेंगे।

    मुझे बच्चों की सुरक्षा की चिंता

    अरमान ने कहा- मुझे धमकियां देने वाले ने गैंगस्टर नहीं है, क्योंकि मुझे किसी गैंगस्टर के नाम पर कॉल्स नहीं की गई है। अब मुझे अपने बच्चों की सुरक्षा का खतरा सता रहा है। क्योंकि, हम अपनी सुरक्षा तो कर सकते है, लेकिन बच्चों को घर में कैद नहीं कर सकते।

    Haryana YouTuber receives death threats
    Haryana YouTuber receives death threats

    अरमान मलिक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में जीरकपुर थाने में शिकायत दी है। इसके अलावा मोहाली एसएसपी ऑफिस भी गए थे, लेकिन अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा- समझ नहीं आ रहा है कि पुलिस किस चीज का इंतजार कर रही है?



















    No related posts.

    Armaan Malik Big News Chandigarh Daily News Daily News In Hindi Daily Update Death Threat Haryana Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab police Today Hindi NEWS YouTuber Armaan Malik
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: हरजोत सिंह बैंस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त
    Next Article Punjab: नगरवासियों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री मान ने किया बड़ा ऐलान
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.