Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: नगरवासियों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री मान ने किया बड़ा ऐलान

    Punjab: नगरवासियों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री मान ने किया बड़ा ऐलान

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal16 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: नगरवासियों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री मान ने किया बड़ा ऐलान
    CM Mann announces development projects for Sarabha village
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, सराभा (लुधियाना)। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव सराभा (Sarabha) के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया।

    गांव को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

    आज यहां राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के सम्मान में सराभा गांव के लिए 45 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के जरिए गांव को बुनियादी ढांचा, साफ पीने का पानी, खेल, रक्षा प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महान शहीद के पैतृक गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    CM Bhagwant Mann
    CM Bhagwant Mann

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथियों, शहीद विष्णु गणेश पिंगले, बख्शीश सिंह, जगत सिंह, सुरैंण सिंह (वड्डा), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी और सुरैंण सिंह (छोट्टे), को भी याद किया, जिन्हें भी उसी दिन फांसी दी गई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि करतार सिंह सराभा भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने महज़ 19 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

    सदियों से युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में शहीद होने वाले करतार सिंह सराभा अपने देश के लिए निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सदियों से युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने विदेशी साम्राज्यवाद से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग़दर पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में उन्होंने पहले विदेशों में और बाद में देश की आज़ादी के लिए अथक प्रयास किए।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ लेकर राज्य की बागडोर संभाली थी और उनकी सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निमंत्रण दिया।

    मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से लाइट एंड साउंड शो, नगर कीर्तन, ड्रोन शो, कीर्तन दरबार और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गुरु साहिब के महान जीवन और शिक्षाओं का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जिन्हें यह ऐतिहासिक अवसर मनाने का मौका मिला है।

    CM Mann announces development projects for Sarabha village
    CM Mann announces development projects

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों में ललतों कलां से सराभा होते हुए रायकोट और हलवारा तक मौजूदा दो-मार्गी सड़क को चार-मार्गी करने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत शामिल है। यह सड़क हलवारा एयरपोर्ट तक जाएगी।

    नवीनतम तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा

    इसी तरह 2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सतही जल योजना, 2 करोड़ रुपये की टारगेट सेफ्टी सेटअप वाली 10 एमएम इनडोर शूटिंग रेंज, 10 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल ग्राउंड की मरम्मत और 3 लाख रुपये से वॉलीबॉल कोर्ट और छह कंक्रीट बेंचों सहित खेल मैदान का विकास किया जाएगा।

    इसके अलावा 89 लाख रुपये की लागत से वन विभाग की नर्सरी को नवीनतम तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। सुरक्षा और पुलिस बलों के लिए प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जाएगी, जिसमें पायलट और ड्रोन प्रशिक्षण हेतु एयर फोर्स अकादमी से हटाए गए मिग-21 विमान की व्यवस्था भी शामिल है।



















    No related posts.

    Big News CM Mann Daily News Daily News In Hindi Daily Update Development Project Hindi News Latest News Latest News In Hindi Ludhiana Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Sarabha Village Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleArmaan Malik: मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी फिरौती; जाने पूरा मामला
    Next Article War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा अफीम सहित 72 नशा तस्कर गिरफ्तार
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.