Canada News: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानियों ने उगला जहर, भारतीय तिरंगे का किया अपमान, पीएम को दी जान से मारने की धमकी

कनाडा (Canada) में खालिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। इसके साथ ही भारतीय पीएम और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान
Highlights
  • खालिस्तानियों ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान
  • भारतीय पीएम और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी
  • पंजाब को भारत से अलग करने के लिए की वोटिंग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में आए दिन खालिस्तानियों द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान किया जाता है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया है।

दरअसल कनाडा (Canada) में खालिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। इसके साथ ही भारतीय पीएम और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Canada News: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानियों ने उगला जहर, भारतीय तिरंगे का किया अपमान, पीएम को दी जान से मारने की धमकी
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान

जानकारी अनुसार कनाडा (Canada) की राजधानी ओटावा (Ottawa) में अनौपचारिक जनमत संग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में खालिस्तानी समर्थन झंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय ध्वज तिरंगे को नीचे गिराकर अपमान किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि लोग सुबह से शाम तक पीले रंग के खालिस्तान झंडे हाथ में लेकर करीब दो किलोमीटर लंबी कतार में खड़े रहे। ये लोग एक अनौपचारिक और गैर-कानूनी वोटिंग में हिस्सा ले रहे थे, जिसे ‘खालिस्तान रेफरेंडम’ कहा जा रहा है।

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान

SFJ ने करवाया आयोजन

इसका आयोजन आतंकवादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने करवाया था। आयोजकों का दावा है कि ओंटेरियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक प्रांतों से 53,000 से ज्यादा सिख वोट डालने आए। लोग छोटे-छोटे बच्चे, नवजात शिशु, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग के साथ आए।

Canada News: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानियों ने उगला जहर, भारतीय तिरंगे का किया अपमान, पीएम को दी जान से मारने की धमकी

वोटिंग के दौरान खालिस्तानी समर्थक भारत के राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की हत्या करने के भी नारे लगा रहे थे। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी ने तिरंगे का अपमान किया। बता दे कि SFJ का महासचिव गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने SFJ को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *