डेली संवाद, हरियाणा। Fire In House: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला
आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे।

वहीं मृतकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले थे। जोकि यहां इस मकान में किराए से रहते थे। इन सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














